फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   City buses will run on the roads from July 21 in haldwani

Haldwani News: 21 जुलाई से सड़कों पर दौड़ेंगी सिटी बसें, कई कारणों से देरी होती देख नई तारीख तय की गई

Wed, 30 Apr 2025 10:24 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 30 Apr 2025 10:24 AM IST
सार

हल्द्वानी में सिटी बस सेवा की शुरुआत 21 जुलाई से प्रस्तावित की गई है। हालांकि इसे पहले 21 जून से संचालित करने की योजना थी। कई कारणों से इसमें देरी होती देखकर नई तारीख तय की गई है। परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
City buses will run on the roads from July 21 in haldwani
बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में सिटी बस संचालन को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। अब सिटी बस सेवा की शुरुआत 21 जुलाई से प्रस्तावित की गई है। हालांकि इसे पहले 21 जून से संचालित करने की योजना थी। कई कारणों से इसमें देरी होती देखकर नई तारीख तय की गई है। परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

समय के साथ शहर का जिस तरह विस्तार हुआ, उस हिसाब से यातायात के साधन सिमटते चले गए। यदि किसी के पास अपना निजी वाहन न हो और उसे काठगोदाम से यदि पंचायत घर आना हो तो तीन से चार जगह उसे टेंपो या ई-रिक्शा बदलना पड़ जाएगा। किराया भी जेब ढीली कर देगा। ऐसे में सिटी बस सेवा ऐसे यातायात को राहत देने वाला है। 18 मार्च को आरटीए की बैठक में सिटी बस सेवा को हरी झंडी दी गई थी। शहर में जो बसें चलेंगी, वे सभी बीएस 6 मानक का पालन करने वाली ही होंगी। चाहे वह डीजल की हो या सीएनजी की। इस हिसाब से जो बसें सिटी में चलेंगी वे नई ही होंगी। पुरानी बसों का संचालन नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन

हल्द्वानी महानगर तथा आसपास के क्षेत्रों में छह मार्गों पर सिटी बस सेवा के परमिट निर्गत होंगे। इसे लेकर भी प्रक्रिया तेज है। केएमओयू के तहत हल्द्वानी जोन एवं रामनगर जोन के परमिट भी जारी होंगे। हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज चीनी मिल मार्ग, हल्द्वानी-कोटाबाग-बैलपड़ाव-रामनगर मार्ग, रूद्रपुर-गदरपुर-काशीपुर मार्ग भी इसमें शामिल होंगे। परिवहन यानों के चालकों को बैज भी प्रदान किए जाएंगे। रूद्रपुर-गदरपुर-दोराहा मार्ग के परमिटों का मार्ग विस्तार दोराहा से काशीपुर तक भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


दस से 50 रुपये तक होगा टिकट
इन बसों से यात्रा का शुरुआती किराया दस रुपये होगा। इसके बाद किलोमीटर के हिसाब से किराया तय होगा। हालांकि यह किराया 50 रुपये से ज्यादा भी नहीं होगा, वह भी लंबी दूरी के लिए ही होगा।

सिटी सेवा परिवहन विभाग की प्राथमिकता में है। इस सेवा के जरिये शहर में अनावश्यक रूप से चलने वाले वाहनों का दबाव भी कम हो जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण प्रदूषण को भी काफी हद तक रोका जा सकता है। -सुनील शर्मा, आरटीओ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed