{"_id":"573f6c194f1c1b427cac76ab","slug":"cilkia-power-sub-station-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्किया पावर सब स्टेशन पर लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्किया पावर सब स्टेशन पर लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर/हल्द्वानी।
Updated Sat, 21 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
रामनगर/हल्द्वानी। आकाशीय बिजली गिरने से रामनगर के चिल्किया पावर हाउस के आठ एमवीए के दो ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने से विद्युत स्टेशन को लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने से रामनगर शहर, ग्रामीण क्षेत्र और मोहान तक की बिजली गुल हो गई। रामनगर, काशीपुर और कालाढूंगी से पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं, तीन पानी में शुक्रवार की रात एक चाय की दुकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू में कर लिया। आग से हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन