{"_id":"6251f0643628f60b200b01a0","slug":"chimney-fell-in-railway-sleeper-company-lalkuan-news-hld458988458","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के स्लीपर बनाने वाली कंपनी में चिमनी गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के स्लीपर बनाने वाली कंपनी में चिमनी गिरी
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। रेलवे के लिए स्लीपर बनाने वाली कृशाय कास्टिंग लिमिटेड फैक्टरी में शनिवार को लोहे की चिमनी आधी टूटकर गिर गई। भारी भरकम चिमनी के गिरने से टिनशेड जमीन में आ गिरा। गनीमत रही कि घटना के समय कोई कर्मचारी मौके पर नहीं था, जिसके चलते जनहानि होने से बच गई।
क्षेत्रवासियों ने कारखाना प्रबंधन पर घटना को छिपाने का आरोप लगाया है। इस बीच फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों ने ही चिमनी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिससे घटना के बारे में क्षेत्रवासियों को जानकारी हो सकी। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने कारखाना परिसर में घटना का जायजा लिया। कारखाना प्रबंधक आलोक गुप्ता ने बताया कि घटना के समय ड्यूटी बदलने का समय था। इस दौरान कर्मचारी कार्यस्थल से हटकर मुख्य द्वार के पास थे तभी चिमनी आधी टूटकर टीन शेड में गिर गई। घटना के बाद फैक्टरी में उत्पादन कार्य फिलहाल बंद कर दिया गया है।
इधर, एसडीएम मनीष कुमार सिंह का कहना है कि चिमनी गिरने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले की प्राथमिकता के साथ जांच कराई जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर ने बताया कि उन्होंने कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वह मौके पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें।
विज्ञापन
भूकंप समझकर लोग घरों से बाहर निकले
लालकुआं। स्लीपर फैक्टरी की विशालकाय चिमनी के तेज आवाज के साथ धड़ाम हो जाने की आवाज से कुछ दूर पर पेपर मिल कॉलोनी में खलबली मच गई। लोगों को लगा कि भूकंप आ गया और वह घरों से बाहर निकल गए।