Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Children with glasses grow out of screen addiction

स्क्रीन ने छीनी बच्चों की नजर: रिफ्रैक्टिव एरर के मरीजों में 50% तक इजाफा, आठ साल के बच्चों तक पहुंचा चश्मा

Wed, 11 Nov 2026 06:34 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 11 Nov 2026 06:34 PM IST
सार

मोबाइल, टीवी और कंप्यूटर की स्क्रीन बच्चों की आंखों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गई है। बेस अस्पताल की ओपीडी में रोजाना रिफ्रैक्टिव एरर (चश्मे के नंबर) के मरीज बढ़ रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 5 से 18 साल के बच्चे हैं। 

विज्ञापन
Children with glasses grow out of screen addiction
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मोबाइल, टीवी और कंप्यूटर की स्क्रीन अब बच्चों की नजर की सबसे बड़ी दुश्मन बन गई है। बेस अस्पताल की ओपीडी में रोजाना रिफ्रैक्टिव एरर यानी चश्मे के नंबर के मरीज बढ़ रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या 5 से 18 साल के बच्चों की है। पहले जो बीमारी 40 की उम्र के बाद होती थी, अब वो 8-10 साल के बच्चों को हो रही है।

विज्ञापन

बेस अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय जोशी का कहना है कि पिछले 2-3 साल में रिफ्रैक्टिव एरर के मामलों में 40 से 50 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। पहले ओपीडी में 100 में से 20 बच्चे चश्मे के लिए आते थे, अब 40 से ज्यादा बच्चे आ रहे हैं। सबसे चिंता की बात ये है कि बच्चों में मायोपिया यानी दूर की चीज धुंधली दिखना सबसे तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन

क्या है रिफ्रैक्टिव एरर
जब आंख की पुतली पर पड़ने वाली रोशनी रेटिना पर सही जगह फोकस नहीं होती, तो चीजें धुंधली दिखती हैं। इसे ही रिफ्रैक्टिव एरर कहते हैं। इसमें मायोपिया, हाइपरोपिया और एस्टिग्मेटिज्म शामिल हैं। समय पर इलाज न हो तो बच्चे की पढ़ाई, खेल और पूरे भविष्य पर असर पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नजर मकजोर होने के कारण
डॉक्टर जोशी के मुताबिक मोबाइल को 20-25 सेंटीमीटर की दूरी से लगातार घंटों देखने से आंखों की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है। आंखें थक जाती हैं और नंबर बढ़ने लगता है। बच्चे अब मैदान की जगह मोबाइल पर खेलते हैं। धूप की कमी से आंखों का विकास रुक जाता है। देर रात तक मोबाइल चलाने से आंखों को आराम नहीं मिलता। अंधेरे में, लेटकर, झुककर मोबाइल देखना सबसे ज्यादा नुकसानदायक है।ऑनलाइन क्लास और होमवर्क के दौर में पढ़ाई भी अब स्क्रीन पर ही हो रही है, जिससे आंखों पर दोहरा बोझ पड़ रहा है।

डॉ. विजय जोशी कहते हैं, बच्चे दिन में 6 से 8 घंटे स्क्रीन पर बिता रहे हैं। आंखों को पलक झपकाने का भी समय नहीं मिल रहा। इससे आंखें सूख रही हैं, पानी आ रहा है, सिर दर्द हो रहा है। यही रिफ्रैक्टिव एरर की शुरुआत है। माता-पिता इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जब बच्चा बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ पाता, तब अस्पताल आते हैं।

 

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

- दूर की चीजें धुंधली दिखना, टीवी के पास जाकर बैठना

- किताब को बहुत पास से पढ़ना

- बार-बार आंखें मसलना, आंखों में पानी आना

- सिर दर्द, आंखों में जलन, दो-दो चीजें दिखना

- पढ़ते समय ध्यान न लगना, नंबर कम आना

 

बचाव के लिए डॉक्टर की सलाह

हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें। ये आंखों को सबसे ज्यादा आराम देता है। स्क्रीन टाइम कम करें. 5 साल से छोटे बच्चों को स्क्रीन बिल्कुल नहीं, 12 साल तक के बच्चों को दिन में 1 घंटे से ज्यादा स्क्रीन के पास न रखें। मोबाइल कम से कम 1.5 फीट, टीवी 8-10 फीट और कंप्यूटर 20-25 इंच दूर से देखें। रोज 2 घंटे बाहर खेलें इससे धूप और खुली हवा आंखों के लिए दवा का काम करती है। अंधेरे में मोबाइल न चलाएं, कमरे की लाइट जलाकर रखें। हरी सब्जी, गाजर, आंवला, मछली, दूध और विटामिन-ए वाली चीजें रोज खाएं। बच्चे की आंखों की जांच साल में एक बार जरूर कराएं, चाहे कोई शिकायत न हो।

डॉ. जोशी का कहना है कि रिफ्रैक्टिव एरर का इलाज पूरी तरह संभव है। समय पर जांच से सही नंबर का चश्मा लग जाता है। बड़े बच्चों में कॉन्टैक्ट लेंस भी विकल्प है। 18 साल के बाद लेजर सर्जरी से भी नंबर हटाया जा सकता है। लेकिन सबसे अच्छा इलाज बचाव ही है। अगर बच्चा चश्मा लगाने से मना करे तो उसे समझाएं, क्योंकि बिना चश्मे के नंबर और तेजी से बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed