फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Children's Kovid Hospital will be built in four districts

चार जिलों में बनेंगे बच्चों के कोविड अस्पताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Children's Kovid Hospital will be built in four districts
हल्द्वानी। कोविड की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। तीसरी लहर में बच्चों के चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और चंपावत में फैब्रिकेटेड कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी की जा रही है। चारों जिलों के डीएम से प्रस्ताव मांगा गया है। इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कुमाऊं के मरीजों का सर्वाधिक भार सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पर है। यहां बच्चों का 60 बेड का वार्ड है और 20 के करीब एसएनसीयू है। महिला अस्पताल हल्द्वानी में 12 बेड का पीआईसीयू है। डीआरडीओ की ओर से पांच सौ बेड का फैब्रिकेटेड अस्पताल बन रहा है। इसमें 75 ऑक्सीजन और 50 आईसीयू बेड बच्चों के लिए होंगे। निजी अस्पतालों में केएचआरसी में आठ बेड का एनआईसीयू है, जबकि सेंट्रल हास्पिटल में पांच बेड का पीआईसीयू और पांच बेड का एनआईसीयू है। बच्चों के लिए दो वेंटिलेटर हैं। हालांकि, निजी अस्पताल के पीआईसीयू या एनआईसीयू अभी कोविड के लिए प्रयोग नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि सभी सीएमओ को आदेश दिए गए हैं कि बच्चे अगर कोविड की चपेट में आते हैं और उनको इलाज की जरूरत पड़ती है तो फैब्रिकेटेड अस्पताल के लिए तत्काल प्रस्ताव बनाकर भेजें। इस संबंध में सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि पचास से सौ बेड के फैब्रिकेटेड अस्पताल का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। अस्पताल के लिए स्थान का चयन भी जल्द कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed