फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Children made handwritten books in the workshop

Nainital News: कार्यशाला में बच्चों ने बनाई हस्तलिखित पुस्तकें

Sat, 14 Mar 2026 02:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 14 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Children made handwritten books in the workshop
हल्द्वानी। नीलांचल कॉलोनी में आयोजित पांच दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। बाल प्रहरी, भारत ज्ञान विज्ञान समिति और क्रिएटिव उत्तराखंड की ओर से किताब कौतिक का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बाल प्रहरी, बाल भारती और किशोरी स्वर की हस्तलिखित पुस्तकें तैयार की। मुख्य अतिथि डॉ. दीपा कांडपाल ने इन पुस्तकों और दीक्षा जोशी व मंजू पांडे ने संपादित दीवार पत्रिकाओं का लोकार्पण किया। बच्चों ने अखबार से बने ओरिगामी मुकुट को पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। बाल कवि सम्मेलन में अनुज सैनी, गुलफिजा, भूमिका, बबली और मान्यता ने स्वच्छता अभियान व भोजन की बर्बादी के विषय पर कविताएं सुनाईं। उदय किरौला के निर्देशन में बच्चों ने मोबाइल टन टना टन टन नाटक के माध्यम से मोबाइल संस्कृति पर टिप्पणी की। वहां नीरज पंत, विनोद कुमार हर्बोला, ललिता कापड़ी, मंजू पांडे, जगमोहन रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed