{"_id":"6a1f2b6158813944c500cc7a","slug":"children-learn-about-cultural-diversity-at-summer-camp-nainital-news-c-418-1-ntl1009-7258-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: समर कैंप में बच्चों ने जानी सांस्कृतिक विविधता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: समर कैंप में बच्चों ने जानी सांस्कृतिक विविधता
Wed, 03 Jun 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लाखनमंडी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय चोरगलिया में 27 मई से चल रहा भारतीय भाषा समर कैंप मंगलवार को संपन्न हो गया। कैंप में बच्चों को भारतीय सांकेतिक भाषा, वर्चुअल सिटी टूर, संगीत चक्र, नुक्कड़ नाटक, स्थानीय भाषाओं, इतिहास एवं भूगोल जैसे विषयों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्मला रैवाल, अनुराधा सक्सेना, गीता बिष्ट, गिरीश चंद्र पाठक, उमा कोठारी का योगदान रहा।
विज्ञापन