फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chief Justice saw a tiger in Corbett Park

Nainital News: कॉर्बेट पार्क में मुख्य न्यायाधीश को हुए बाघ के दीदार

Mon, 28 Apr 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 28 Apr 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Chief Justice saw a tiger in Corbett Park
कॉर्बेट पार्क में भ्रमण के बाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र को कॉर्बेट पार्क की
रामनगर। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र ने कॉर्बेट पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश को बाघ के दीदार हुए। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र 24 अप्रैल को कॉर्बेट पार्क पहुंचे। प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव), मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक रंजन कुमार मिश्र ने खिनानौली गेस्ट हाउस में मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश को कॉर्बेट पार्क के इतिहास, विकास, जिम कॉर्बेट और उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य न्यायाधीश ने वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन, बाघ संरक्षण, बाघ गणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस दौरान कॉर्बेट पार्क में बाघों और अन्य वन्यजीवों के व्यवहार, वासस्थल और कॉर्बेट पार्क के प्रबंधन की जानकारी ली। मुख्य न्यायाधीश को ढिकाला ग्रासलैंड, फुलई चौड़ और सांभर रोड क्षेत्र में हाथियों के झुंड, सांभर आदि वन्यजीवों के दर्शन हुए। 26 अप्रैल को शाम के भ्रमण के दौरान फुलई चौड़ में बाघ दिखाई दिया। 27 अप्रैल को खिनानौली क्षेत्र एवं फुलई क्षेत्र व ग्रासलैंड में भी बाघ के दीदार हुए।
विज्ञापन

उन्होंने वन विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वन्यजीव संरक्षण सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए। इस दौरान उपनिदेशक राहुल मिश्रा, पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी, ढिकाला रेंजर उमेश आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed