{"_id":"4c82d8ca6e17e1928da7f401745d1f19","slug":"chicken-shop-raid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाटी और चटवाल चिकन शाप में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाटी और चटवाल चिकन शाप में छापा
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 10 Apr 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट की फटकार के बाद स्थानीय प्रशासन गुरुवार को फिर से पालीथिन की धरपकड़ के लिए सड़क पर उतरा। एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने चार बड़े थोक व्यापारियों समेत सात जगहों से 60 किलो पालीथिन बरामद की। इनमें शहर के नामी चिकन शाप से भी पालीथिन बरामद हुई। बरामद पालीथिन की गिनती कर प्रति पालीथिन पांच सौ रुपए जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने पालीथिन पर रोक लगाई है। बावजूद इसके बाजारों में पालीथिन खुलेआम दिखती है। कोर्ट बार-बार दखल कर पालीथिन प्रतिबंधित करने का आदेश दे रहा है। कोर्ट की फटकार के बाद जिलाधिकारी दीपक रावत के निर्देश पर गुरुवार को बाजार में पालीथिन की धरपकड़ का अभियान चलाया गया। एसडीएम पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने चटवाल और गुलाटी चिकन में छापा मारा। गुलाटी चिकन से 13 पालीथिन और चटवाल चिकन से आधा किलो पालीथिन बरामद हुई। टीम ने नानक स्वीट्स की दोनों दुकानों में भी छापा मारा, लेकिन यहां कोई पालीथिन नहीं मिली।
विज्ञापन
कर अधीक्षक बृजेंद्र चौहान ने बताया कि मंगल पड़ाव में भी चार व्यापारियों की दुकानों में छापा मारा। समी प्लास्टिक की दुकान से एक किलो, शेखर जोशी की दुकान से 25 पालीथिन, शफीक अहमद की दुकान से 11 किलो और शहनवाज की दुकान से करीब 35 किलो पालीथिन बरामद हुई। कर अधीक्षक ने बताया कि मंगल पड़ाव में करीब 150 फड़ एवं ठेलियों पर भी चेकिंग हुई।
विज्ञापन
दुकानों में छापामारी के दौरान बरामद पालीथिन को लेकर व्यापारियों और टीम के बीच नोकझोंक भी हुई। व्यापारी हाईकोर्ट का आदेश मांगने लगे। कर अधीक्षक ने बताया कि बरामद पालीथिन की गिनती कराकर प्रति पालीथिन पांच सौ रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। इसकी रिपोर्ट डीएम को भी जाएगी।