{"_id":"68fbedc3ae8e47174f0cf9c2","slug":"chhath-festival-will-begin-today-with-nahai-khay-haldwani-news-c-337-1-shld1032-126580-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आज नहाय खाय से होगी छठ महापर्व की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आज नहाय खाय से होगी छठ महापर्व की शुरुआत
Sat, 25 Oct 2025 02:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चार दिवसीय छठ पर्व शनिवार 25 अक्तूबर से शुरु हो रहा है। सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित पूर्वांचली समाज के इस पर्व में व्रत, स्नान और नदी किनारे सामूहिक पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक पर्व छठ संतान प्राप्ति, संतान सुख, निरोगता आदि के लिए किया जाता है।
शनिवार को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी। इस दिन गंगा स्नान कर भोजन प्रसाद के रूप में ग्रहण करना होता है। इसमें कद्दू भात, चने की दाल, लौकी की सब्जी और अरवा चावल का भोजन प्रमुख होता है। 26 अक्तूबर को खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। 27 अक्तबूर को डूबते सूर्य और 28 अक्तूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ पर्व का समापन होगा।
इन चार दिनों में व्रती नियमपूर्वक सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। छठी मैया का ध्यान करते हुए छठ पूजा का संकल्प लेते हैं। इस दौरान भगवान सूर्य और छठी मैया के गीत भी गाए जाते हैं। प्रसाद के रूप में ठेकुआ बनाकर बांटा जाता है। संवाद
विज्ञापन
पर्व के लिए की खरीदारी
शुक्रवार को बाजार में छठ पर्व के लिए महिलाओं ने खरीदारी की। मंगल पड़ाव में केला, संतरा, अनानास, गन्ना आदि फल के अलावा पूजन सामग्री में पूजा थाली, दीया, कलश, सुथनी, बांस की टोकरी, सूप, नारियल, सब्जी, कपड़े आदि खरीदे।