फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chhath festival ends with offering Arghya to the rising sun

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व का समापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival ends with offering Arghya to the rising sun
हल्द्वानी। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही बृहस्पतिवार को छठ पर्व का समापन हो गया। बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग और व्रती महिलाएं एसटीएच के पास छठ स्थल पर पहुंचीं, जहां पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर भंडारे में हलवा, चने का प्रसाद बांटा गया। इससे पूर्व भक्तों ने छठी मैया की विधिविधान से पूजा की और संतान के सुख और आरोग्य की कामना करते हुए फिर आरती उतारी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने छठी मैया के गीत गाते हुए आराधना की। फिर एक दूसरे को सिंदूर लगाकर व्रत का परायण किया। इसी के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत का भी समापन हुआ। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्णा साह, बिंदेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष शंकर भगत, सुरेश भगत, महामंत्री मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव, उषा कुमार, छोटे लाल साह, वीरु पंडित, मुकेश कुमार, प्रभा साह, कपिल भगत, रघुनाथ चौधरी, पीके करन, डॉ. अजय सिन्हा, सीके सिंह, डॉ. विजय कुमार, डॉ. हेमा पंडित, डॉ. आरजेके सिंह, महंत भगत, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, शीशमहल और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पास भी छठ पर्व महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत करने के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का परायण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed