फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chess players from Dehradun and Pauri will lead the state in national games.

देहरादून व पौड़ी के शतरंज खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश की अगुआई करेंगें।

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chess players from Dehradun and Pauri will lead the state in national games.
किच्छा में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के जीते हुए खिलाड़ियों के साथ पालिकाध्यक्ष व अन्य - फोटो : KITCHHA
किच्छा। 14वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में देहरादून के चेतन शर्मा चैंपियन घोषित किए गए। प्रतियोगिता में जनपद देहरादून और पौड़ी का दबदबा रहा। चेतन के साथ विजयी रहे तीन अन्य खिलाड़ी सिक्किम में राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को 14वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून के चेतन शर्मा और पौड़ी के सार्थक रावत, नरेंद्र सिंह और राकेश कुगसाल राष्ट्रीय खेलों के लिये चयनित किए गए। संघ के सचिव संजीव चौधरी ने बताया कि खेल के अंतिम चक्र में देहरादून के चेतन शर्मा और पौड़ी के नरेंद्र सिंह ने बराबरी ड्रॉ पर खेल समाप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मुकाबले में सार्थक रावत ने राकेश कुगसाल के साथ अपना खेल ड्रा के साथ समाप्त किया। बताया कि विजयी रहे चारों खिलाड़ी गंगटोक में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। रविवार देर शाम नगर के एक सिनेमा हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली और शतरंज संघ के पदाधिकारियों ने जीते हुए खिलाड़ियों को उनके प्रमाण पत्र सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed