फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chess Competition: BLM captured the school trophy

शतरंज प्रतियोगिता: बीएलएम ने कब्जाई स्कूल ट्रॉफी

Tue, 05 Sep 2023 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 05 Sep 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Chess Competition: BLM captured the school trophy
नैनीताल  में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के विजेता। संवाद

विज्ञापन
नैनीताल। पर्वतीय सांस्कृतिक समिति नैनीताल की ओर से आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में इस वर्ष स्कूल ट्रॉफी बीएलएम एकेडमी हल्द्वानी के नाम रही। 20 अंक पाकर हल्द्वानी पहले स्थान पर रहा। वहीं शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा 19.5 अंकों के साथ दूसरे और क्वींस सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी 18.5 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

संस्था अध्यक्ष ईश्वर तिवारी ने बताया कि इसके अलावा 10वीं शतरंज प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में अंडर नौ में शिखर पहले, दक्ष रावत दूसरे, समर्थ तीसरे और अंडर 11 में अथर्व प्रथम, दिव्यांश द्वितीय, निकुंज तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 13 वर्ग में श्रेयांशु साहू प्रथम, भव्य अरोड़ा द्वितीय, दर्शील तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 18 ओपन में प्रत्युष फुलारा पहले, सौम्या पटियाल दूसरे, दिव्यांश ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

महिला वर्ग के अंडर 13 में जानवी शाह प्रथम, नविका डालाकोटी द्वितीय, दिव्यांशी पोखरिया तृतीय, अंडर 15 में इंदू शेखर त्रिपाठी पहले, प्रशांत भट्ट दूसरे, वैभव आगरी तीसरे स्थान पर जबकि अंडर 18 में इशिका प्रथम, अनुष्का शाह द्वितीय, दिविषा पांडे तृतीय स्थान पर रहीं। सभी अव्वल रहे प्रतिभागियों को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रमोद कुमार पांडेय, आंचल पंत, हितेश शाह, मनोज बिष्ट गुड्डू, सुमित खन्ना, नरेंद्र लम्बा, जितेंद्र साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed