{"_id":"62e428df3a3e3c0aa50d6791","slug":"chemistry-department-got-patent-to-make-supercapacitor-from-tire-waste-nainital-news-hld470729995","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसायन विभाग को मिला टायर अपशिष्ट से सुपरकैपेसिटर बनाने का पेटेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसायन विभाग को मिला टायर अपशिष्ट से सुपरकैपेसिटर बनाने का पेटेंट
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विवि के प्रो. राजेंद्र सिंह नैनो साइंस एंड नैनो टेक्नोलॉजी सेंटर रसायन विज्ञान विभाग को टायर अपशिष्ट से सुपरकैपेसिटर बनाने के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ है। यह पेटेंट मिलना कुमाऊं विवि के लिए उपलब्धि है।
प्रो. नंद गोपाल साहू के मुताबिक अपशिष्ट टायर को औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पदार्थ ग्राफीन निर्माण के लिए प्रयोग में लाया जा सकेगा। यह पेटेंट न्यूनतम लागत में उच्चतम पदार्थ ग्राफीन के निर्माण के साथ साथ सर्वोच्च क्षमता का सुपरकैपेसिटर बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य है जो निकट भविष्य में विद्युत चलित वाहनों के निर्माण व उपयोग के लिए अहम भूमिका निभाएगा।
प्रो. साहू ने कहा कि प्रो. एबी मेलकानी के साथ ही शोधार्थी गौरव, डॉ. चेतना तिवारी, डॉ. संदीप पांडे, डॉ. मनोज कड़ाकोटी, डॉ. हिमानी तिवारी और अन्य शोधाथियों के प्रयास व मेहनत से यह उपलब्धि हासिल हुई है।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. एनके जोशी, कुलसचिव दिनेश चंद्रा, शोध निदेशक प्रो. ललित तिवारी, रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. आनंद बल्लभ मेलकानी ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है।
क्या है सुपरकैपेसिटर
नैनीताल। प्रो. नंद गोपाल साहू के अनुसार उन्होंने टायर अपशिष्ट से सुपरकैपेसिटर बनाने का पेटेंट हासिल किया है। सुपरकैपेसिटर ऊर्जा को स्टोर करने वाला एक यंत्र है। इससे किसी भी यंत्र को जल्द चार्ज किया जा सकता है।