{"_id":"56e06e9f4f1c1bed598b45a4","slug":"chaudhry-income-tax-raid-in-construction-investigation-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी कंस्ट्रक्शन में आयकर विभाग का छापा, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी कंस्ट्रक्शन में आयकर विभाग का छापा, जांच जारी
ब्यूरो/नैनीताल
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
आयकर छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को यहां चौधरी कंस्ट्रक्शन कंपनी के विभिन्न कार्यालयों और अलग-अलग चल रही साइटों में छापामारी की। विभाग की इस छापामार कार्रवाई से कंपनी में खलबली मची हुई है। छापेमार टीमों ने कार्यालयों और साइटों पर मिले कंपनी की फाइलों और अन्य दस्तावेजों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक छापामारी अभियान जारी था।
जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर गगन सूद के नेतृत्व में बुधवार को दोपहर में चौधरी कंस्ट्रक्शन के नैनीताल स्थित लांग व्यू कंपाउंड के कार्यालय में, नैनीताल मल्लीताल स्थित नैनी डवपलपर्स दफ्तर, भवाली में संचालित साइट भवाली रिट्रीट, बजून गांव में संचालित साइट हिलटॉप और हल्द्वानी के नंदा होम में एक साथ छापामारी की।
विज्ञापन
विभाग की छापेमार पांच टीमों में विभाग के लगभग 25 अधिकारी शामिल हैं। दोपहर बारह बजे से विभागीय अधिकारियों ने छापेमारी शुरू की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर मिले कंपनी के दस्तावेजों, फाइलों और कंप्यूटर की हार्ड डिस्क आदि को कब्जे में लेकर दस्तावेजों की जांच शुरू की। विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर गगन सूद ने बताया कि विभागीय अधिकारियों की टीमें कंपनी द्वारा विभाग को उपलब्ध कराए गए आयकर संबंधी ब्यौरों की जांच के लिए पहुंची हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अधिकारी विभाग को दिए गए ब्यौरे का मिलान कर रहे हैं। कंपनी की ओर से आयकर चोरी की गई है या नहीं इसका पता पूरी जांच के बाद ही चल सकेगा। विभाग की छापामार टीम में नैनीताल के आयकर अधिकारी मेघराज मीना, काशीपुर के केएस रावत, रामनगर के आरपी सिंह, पिथौरागढ़ के राजेंद्र सिंह, अल्मोड़ा के दिनेश कुमार, खटीमा के बीएस नेगी, हल्द्वानी के आरएस रायत व साइमन के अलावा आयकर निरीक्षक राहुल कुमार, लवकेश कुमार मीना, अनिल मीना, प्रदीप राणा समेत पुलिस फोर्स मौजूद थी।