फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Change the flow of kosi

कोसी किनारे क्यूनेट बनाने का काम शुरू

Mon, 26 Jun 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Mon, 26 Jun 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Change the flow of kosi
कोसी का बहाव बदला - फोटो : अमर उजाला

रामनगर (नैनीताल)। नगर को कोसी नदी की बाढ़ से बचाने के लिए नदी का रुख बदलना जरूरी है। इसके लिए रविवार से क्यूनेट बनाने का कार्य शुरू किया गया है। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने आपदा प्रबंधन के लिए तीन लाख रुपये की मंजूरी दी है जबकि पुराने पिचिंग, जाल, सीसी ब्लॉक की मरम्मत के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


नगर के उत्तरी छोर पर स्थित पंपापुरी, भरतपुरी, कौशल्यपुरी कॉलोनियों को कोसी की बाढ़ से खतरा है। यहां के लिए स्वीकृत तटबंध, बाइपास योजना के लिए वन भूमि हस्तांतरण नहीं हो सका है। ऐसे में लोक कल्याण समिति ने विधायक दीवान सिंह बिष्ट से हस्तक्षेप की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


विधायक बिष्ट के निर्देश पर डीएम द्वारा कोसी नदी में आपदा मद से क्यूनेट बनवाने का कार्य रविवार से शुरू करवा दिया है। सिंचाई विभाग द्वारा जेसीबी लगाकर नदी के रुख को आबादी से हटाने के प्रयास किये जा रहे हैं, ताकि बाढ़ का खतरा कम हो सके। विधायक ने बाढ़ सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग से आगणन भी मांगा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed