फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Change in demography is the reality of the earth: Koshyari

डेमोग्राफी में बदलाव धरती का यथार्थ : कोश्यारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Change in demography is the reality of the earth: Koshyari
नैनीताल। नैनीताल पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि डेमोग्राफी बदलना कोई राजनीतिक बयान नहीं बल्कि, धरती का यथार्थ है। केंद्र और राज्य सरकार इस पर रोक लगाने का प्रयास कर रही हैं जिसके आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम नजर आएंगे।
विज्ञापन

रविवार को राज्य अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व सीएम कोश्यारी ने कहा जिन-जिन राज्यों में वर्ष 2027 में चुनाव होंगे, वहां भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी और पार्टी नई ऊंचाइयों को छूएगी। बागेश्वर खनन प्रकरण के सवाल में उन्होंने कहा एक ही लाठी से सबको हांकना उचित नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में ठीक से जांच करने के निर्देश दिए हैं और उन्हीं निर्देशों के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में पहले से ही पलायन एक बड़ी समस्या है। सरकार और समाज दोनों को मिलकर इस पर गंभीरता से ध्यान देना होगा, ताकि पलायन को रोका जा सके।
विज्ञापन

इससे पहले नैनीताल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। उन्होंने बीते दिनों अग्निकांड में क्षतिग्रस्त हुए सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का निरीक्षण भी किया। कहा कि शासन-प्रशासन को आग लगने के कारणों की गंभीरता से जांच करनी चाहिए। कोश्यारी ने बताया कि विद्यालय की स्थापना उनके प्रयासों से हुई थी, इसलिए यह घटना उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी पीड़ादायक है। एसडीएम नवाजिश खलीक ने उन्हें बताया कि विद्यालय के सभी 126 छात्रों के लिए सूखाताल स्थित ऐशडेल स्कूल के पांच कमरों में सोमवार से पठन-पाठन की व्यवस्था की गई है। इस दौरान विधायक सरिता जार्या, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, विमला अधिकारी, नितिन कार्की, मनोज जोशी, निखिल बिष्ट, दयाकिशन पोखरिया, मोहित साह, हरीश राणा, ग्राम प्रधान विक्रम कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार, आशीष बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed