फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chandpur Hockey Club, CB Club Gwalior, and Diamond Hockey Club victorious.

Nainital News: चांदपुर हॉकी क्लब, सीबी क्लब ग्वालियर और डायमंड हॉकी क्लब विजयी

Sat, 06 Jun 2026 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 06 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Chandpur Hockey Club, CB Club Gwalior, and Diamond Hockey Club victorious.
नैनीताल। डीएसए और अमर उजाला के सहयोग से खेली जा रही 100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को तीन मुकाबले खेले गए। अंत तक रोमांचक रहे पहले मुकाबले का निर्णय पेनल्टी शूट आउट से हुआ जो चांदपुर ने जीता जबकि दूसरा मुकाबला ग्वालियर ने जीता। तीसरा मुकाबले का निर्णय भी पेनल्टी शूट आउट से हुआ जिसमें पूरनपुर ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


मल्लीताल खेल मैदान में पहला मुकाबला चांदपुर हॉकी क्लब चांदपुर और कोहिनूर हॉकी क्लब पीलीभीत के बीच हुआ। मध्यांतर तक दोनों ही टीमों की ओर से गोल को लेकर बेहतर मूव बनाए गए लेकिन वह उसे गोल में परिवर्तित नहीं कर सके।
विज्ञापन

मध्यांतर के बाद चांदपुर की टीम ने आपसी सामंजस्य के साथ खेल की शुरुआत की। 42वें मिनट में चांदपुर की ओर से योगेश ने फील्ड गोल कर टीम को एक-शून्य से बढ़त दिलाई। लगभग आठ मिनट बाद 50वें मिनट में पीलीभीत की ओर से धरमजीत की ओर से गोल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल के अंत तक मुकाबला बराबरी पर रहा। इसके बाद रेफरी लाल खान व फैजान ने पेनल्टी शूट आउट का सहारा लिया। इसमें पीलीभीत की ओर से एकमात्र गोल मुकेश ने किया जबकि चांदपुर की ओर से दीपक और अमान ने गोल कर टीम को विजय दिलाई।
दूसरे मुकाबले में काशीपुर इलेवन काशीपुर व सीबी क्लब ग्वालियर की टीमें आमने-सामने रहीं। खेल की शुरुआत से ही ग्वालियर की टीम हावी रही। टीम की ओर से 21वें मिनट में चिराग व 26वें मिनट में अजय ने गोल कर दो-शून्य से बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद काशीपुर की टीम ने आक्रामक खेलते हुए बेहतर मूव बनाए। 42वें मिनट में बॉबी ने गोल कर स्कोर 2-1 तक पहुंचाया लेकिन इसके बाद ग्वालियर की टीम की रक्षा पंक्ति ने बेहतर खेला व कई आक्रमण भी किए हालांकि वह गोल नहीं कर सकी। ग्वालियर ने 2-1 से जीत दर्ज की। रेफरी विजय फर्त्याल व रवि जयसवाल रहे।
तीसरे व अंतिम मुकाबले में डायमंड हॉकी क्लब पूरनपुर व प्रकाश हॉकी क्लब इंदौर की टीमें आमने-सामने रहीं। मध्यांतर से पूर्व रोमांचक रहे मुकाबले में 12वें मिनट में पूरनपुर की ओर से राहुल ने एक गोल कर बढ़त बनाई तो 20वें मिनट में इंदौर की ओर से दानिश अब्बासी ने गोल कर स्कोर बराबर किया। मध्यांतर के बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
फरी लाल खान व मनीष द्विवेदी ने पेनल्टी शूट आउट का सहारा लिया। इसमें विजयी टीम पूरनपुर की ओर से साजन ने एक और राहुल ने दो गोल किए जबकि इंदौर की ओर से प्रिंस सोलंकी व मोहित मेहरा ने एक-एक गोल किया। इस तरह पूरनपुर की टीम में जीत दर्ज की।



.....



तकनीकी समिति में ये रहे

तकनीकी समिति में रोहित साह, राजेश साह, ललित साह, दीपक साह, कैलाश बोरा रहे। उद्घोषक मनोज चौहान रहे। इनके माध्यम से नियमित रूप से उपस्थित लोगों को ट्रेड्स कप हॉकी से संबंधित जानकारी देते हुए खेले जा रहे मुकाबलों की जानकारी दी जा रही थी।
......
शनिवार के मुकाबले
रानीखेत इलेवन रानीखेत व शादे सोसाइटी बरेली (3:15 बजे)
अल्मोड़ा इलेवन अल्मोड़ा व डीएससी कॉलेज अलीगढ़ (4:15 बजे)





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed