फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chairman and councillor face to face at Slaughter House

Nainital News: स्लाटर हाउस पर चेयरमैन-सभासद आमने-सामने

Sun, 01 Jun 2025 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 01 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Chairman and councillor face to face at Slaughter House
रामनगर। स्लाटर हाउस मामले को लेकर यहां पालिकाध्यक्ष और पालिका के सभासद आमने-सामने आ गए हैं। फर्म विशेष को स्लाटर हाउस का संचालन दिए जाने का आरोप लगाते हुए सभासदों ने शनिवार को पालिका में धरना दिया। आरोप लगाया कि सभासदों की सहमति से संचालन कराने की बात के बावजूद पालिकाध्यक्ष उन पर खास फर्म को ही संचालन के लिए दबाव बना रहे हैं। दूसरी ओर पालिकाध्यक्ष ने सभासदों पर ही कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए खुद के कार्यों की जांच कराए जाने की बात कह दी है।
विज्ञापन

धरनास्थल में सभासदों ने कहा कि बोर्ड बैठक में सभी प्रस्ताव सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं। सभासदों को बिना बताए कई प्रस्ताव पास कर दिए जाते हैं। सभासद शमीम अहमद ने कहा कि 17 मई को स्लाटर हाउस संचालन को लेकर सभी सभासदों की सहमति से ही इसे संचालित करने के लिए चेयरमैन को अधिकृत किया गया था। आमजन व मुस्लिम समुदाय के हितों को देखते हुए सभासदों ने शीघ्र स्लाटर हाउस खोलने के लिए ऐसा किया था।
विज्ञापन

अब पूर्व में स्लाटर हाउस संचालन करने वाली फर्म विशेष को लाभ दिलाने के लिए चेयरमैन सभासदों पर फिर उसे ही काम देने के लिए सहमति बनाने का दबाव बना रहे हैं। पालिकाध्यक्ष की पूर्व में हुई कई अनियमितताएं अब उजागर हो रही हैं। सभासदों ने पालिकाध्यक्ष के कमीशन मांगने के आरोप को बेबुनियाद बताया। इस दौरान सभासद शिव अग्रवाल, राहुल रावत, अजमल, निशाद, पारस गोला, खष्टीनंदन जोशी, मो. नईम, विक्रम भट्ट, करीमुद्दीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट---पालिका के कुछ सभासद स्लाटर हाउस मामले में कमीशन मांग रहे हैं। वह कमीशनखोरी से बहुत दूर हैं, जनता का काम पारदर्शिता से करना चाहते हैं। अगर सभासदों को दिक्कत है तो वह उनके पिछले कार्यकाल की भी जांच करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कमीशनबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - हाजी मो. अकरम, पालिकाध्यक्ष, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed