फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CDO got rigged in tender worth lakhs

Nainital News: सीडीओ को लाखों के टेंडर में मिली धांधली

Wed, 09 Aug 2023 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 09 Aug 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
CDO got rigged in tender worth lakhs
भीमताल विकास भवन में आरडब्लूडी के कार्यों की समीक्षा करते सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी। संवाद
भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन स्थित ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्लूडी) में जिला योजना से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया में सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी को तमाम वित्तीय अनियमितताएं मिली हैं। सीडीओ ने विभाग के अधिशासी अभियंता से पांच दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि मंगलवार को ग्रामीण निर्माण विभाग के जिला योजना से कराए जा निर्माण कार्यों की समीक्षा की। कहा कि समीक्षा के दौरान लाखों के टेंडर में तमाम वित्तीय अनियमितताएं मिली हैं। कहा कि विभागीय अधिकारियों की ओर टेंडर प्रक्रिया में धांधली की गई है। टेंडर प्रक्रिया में तमाम टेंडर एक विशेष व्यक्ति को दिए हैं। बहुत से टेंडर एक ही समाचार पत्र में दिए गए हैं। नियमानुसार टेंडर को दो समाचार पत्रों में देने का नियम है। निविदा खोलने वाली समिति में तीन लोग शामिल होते हैं लेकिन निविदा में सभी लोगों के हस्ताक्षर नहीं पाए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया में तीन ठेकेदार का होना अनिवार्य है लेकिन बहुत से टेंडर दो ठेकेदार में ही खोल दिए गए। विभाग की ओर री टेंडर प्रक्रिया भी नहीं की गई। सीडीओ ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया में हुई वित्तीय अनियमितताएं में दोषी अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने मामले में ईई से पांच दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed