{"_id":"57d708ff4f1c1b193bd47cbe","slug":"cbse-additional-fees-the-burden-will-be-on-the-pockets-of-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने बढ़ाई फीस, अभिभावकों की जेब पर पड़ेगा बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई ने बढ़ाई फीस, अभिभावकों की जेब पर पड़ेगा बोझ
नवीन सक्सेना
Updated Tue, 13 Sep 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
CBSE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पब्लिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों की जेब पर अब फिर से अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। सीबीएसई ने कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों की फीस बढ़ा दी है।
इसमें कक्षा 9 एवं 11 में होने वाले छात्र-छात्राओं की रजिस्ट्रेशन फीस के अलावा एग्जाम फीस में भी बढ़ोतरी की गई है। बोर्ड एग्जाम की प्रति विषय फीस 120 से बढ़ाकर 150 रुपये कर दी गई है। इस वजह से बोर्ड परीक्षार्थियों की फीस में डेढ़ सौ से दो सौ रुपये का इजाफा हुआ है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों की फीस की विभिन्न मदों में इस सत्र से बढ़ोतरी करने का आदेश जारी किया है। बोर्ड के नये आदेश के तहत अब कक्षा नौ एवं 11 वीं के विद्यार्थियों से रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये के स्थान पर 150 रुपये ली जाएगी।
विज्ञापन
दसवीं की बोर्ड बेस्ड एग्जाम फीस 120 रुपये के स्थान पर विद्यार्थियों को 150 रुपये प्रति विषय के हिसाब से जमा करनी होगी। यानी कि दसवीं के विद्यार्थियों को प्रति विषय 150 के हिसाब से 750 रुपये एग्जाम फीस जमा करनी होगी।
इस बार से स्कूल बेस्ड एग्जाम फीस भी 100 रुपये प्रति विषय के हिसाब से प्रत्येक छात्र को पांच सौ रुपये जमा करनी होगी। इसी तरह कक्षा 11 वीं में रजिस्ट्रेशन की फीस 100 रुपये के स्थान पर 150 रुपये विद्यार्थियों को देनी होगी। कक्षा 12 वीं की बोर्ड एग्जाम फीस प्रति विषय 120 रुपये के स्थान पर 150 रुपये प्रति विषय के हिसाब से जमा करनी है।
जबकि 12 वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा की फीस दोगुनी अदा करनी होगी। बोर्ड ने प्रयोगात्मक परीक्षा फीस 40 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये कर दी है।
इस तरह 12 वीं के बोर्ड परीक्षार्थी जो कि साइंस के हैं उन्हें करीब 1050 रुपये एग्जाम फीस जमा करनी होगी। जबकि बिना प्रयोगात्मक परीक्षा वाले विद्यार्थी की एग्जाम फीस कम होगी।
बोर्ड मुख्यालय से फीस बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन पहली सितंबर को होने के बाद सीबीएसई के देहरादून रीजन के संयुक्त सचिव एवं क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव की ओर से बोर्ड से संबद्ध सभी पब्लिक स्कूलों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
बोर्ड ने पब्लिक स्कूलों के 9 वीं एवं 11 वीं के विद्यार्थियों की रजिस्ट्रेशन की तिथि 20 अक्तूबर निर्धारित की है। लेकिन अभी बोर्ड एग्जाम फार्म भरने की कोई तिथि घोषित नहीं हुई है। बोर्ड एग्जाम फार्म भी अक्तूबर तक भरे जाने हैं। स्कूलों को बोर्ड एग्जाम फीस के साथ 10 हजार स्पोर्ट्स फीस भी बोर्ड को देनी होगी।
बोर्ड की ओर से बढ़ी अन्य फीसें
1 - माइग्रेशन फीस 100 से बढ़ाकर 250 रुपये की
2 - डुप्लीकेट डाक्यूमेंट निकालने पर 250 रुपये फीस देनी होगी। एक से पांच वर्ष के 500 रुपये, पांच से 10 वर्ष तक 1000 रुपये, दस से 20 वर्ष की अवधि के लिए फीस 2000 रुपये जमा करने होंगे।
3 - बोर्ड बेस्ड से स्कूल बेस्ड एग्जाम में चेंज कराने की फीस 1000 देनी होगी।