{"_id":"65a8db75074b4ded6308e673","slug":"cbi-had-already-laid-a-trap-to-nab-the-inspector-accused-of-demanding-bribe-in-haldwani-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: रिश्वत मांगने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को दबोचा, CBI ने एक दिन पहले ही बिछा दिया था जाल; जानें कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: रिश्वत मांगने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को दबोचा, CBI ने एक दिन पहले ही बिछा दिया था जाल; जानें कैसे
Thu, 18 Jan 2024 01:34 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:34 PM IST
सार
हल्द्वानी में पार्किंग से सवारी भरने के लिए टैक्सी चालक से रिश्वत मांग रहे रेलवे सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर को दबोचने के लिए सीबीआई की टीम ने एक दिन पहले जाल बिछा दिया था। मंगलवार को मौका नहीं मिला तो बुधवार को फिर कवायद शुरू हुई।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पार्किंग से सवारी भरने के लिए टैक्सी चालक से रिश्वत मांग रहे रेलवे सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर को दबोचने के लिए सीबीआई की टीम ने एक दिन पहले जाल बिछा दिया था। मंगलवार को मौका नहीं मिला तो बुधवार को फिर कवायद शुरू हुई। सुबह से ही स्टेशन पर दो-दो के गुट में कर्मचारी टहलते रहे, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने यात्री समझा।
विज्ञापन
टैक्सी चालक मो. इरशाद ने दो दिन पहले 15 जनवरी को सीबीआई से शिकायत की थी। सूत्रों की मानें तो सीबीआई की टीम बीते मंगलवार को ही हल्द्वानी पहुंच गई थी। टीम में शामिल करीब आठ सदस्य अलग-अलग गुटों में बंटकर जानकारी जुटा रहे थे। रेलवे स्टेशन पर भी टीम के सदस्य पड़ताल करते रहे, लेकिन न तो इसकी भनक जीआरपी पुलिसको लगी और न ही रेलवे पुलिस को। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी हो जानी थी, लेकिन मौका नहीं बन सका।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Rudrapur: 35 लाख की साइबर धोखाधड़ी का आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार, रिटायर ITI के इंस्ट्रक्टर लगाया था चूना
विज्ञापन
स्टेशन पर मौजूद एक सिपाही के अनुसार, मंगलवार को भी कार्रवाई करने वाली टीम के दो-तीन सदस्य स्टेशन पर दिखे थे। बुधवार दोपहर में भी रेलवे स्टेशन पर नजर आए। उस समय शताब्दी एक्सप्रेस आयी थी, दोनों के हावभाव देखकर लग रहा था कि वे किसी को यात्री को रिसीव करने आए हैं। मगर कार्रवाई होने के बाद उनकी असलियत का पता चला।