फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Caught selling charas in the guise of general store, 700 kg of charas recovered

जनरल स्टोर की आड़ में चरस बेचते पकड़ा गया, एक किलो 700 ग्राम चरस बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Caught selling charas in the guise of general store, 700 kg of charas recovered
हल्द्वानी में 1 किलो 772 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी जगदीश चंद्र आर्य। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने देवलचौड़ स्थित जनरल स्टोर के दुकानदार को चरस बेचते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुुलिस ने दुकान से एक किलो 772 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस दुकानदार से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सीओ शांतनु पाराशर ने बताया कि कोतवाल संजय कुमार को सूचना मिली कि देवलचौड़ में एक जनरल स्टोर का दुकानदार चरस बेच रहा है।
सूचना के आधार पर कोतवाल ने उपनिरीक्षक मनोज यादव, सिपाही त्रिलोक सिंह, इसरार अहमद और कुंदन कठायत को मौके पर भेजा। दुकानदार ने पुलिस की ओर से भेजे मुखबिर को चरस दे दी। उसके बाद पुुलिस टीम ने दुकान में तलाशी के दौरान एक किलो 772 ग्राम चरस बरामद की।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने दुकानदार जगदीश चंद आर्या निवासी देवलचौड़ खाम मानपुर पश्चिम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ से पता चला कि दुकानदार ने पहाड़ से चरस मंगाई थी और वह भी चरस का नशा करता है। पुलिस दुकानदार से उसके साथियों के बारे मेें देर रात तक पूछताछ करती रही। पुलिस उसे सोमवार को अदालत के समक्ष पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed