फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cattle roaming on the road are becoming the cause of accidents

Nainital News: सड़क पर घूमते मवेशी बन रहे हादसों का कारण

Tue, 21 May 2024 03:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 21 May 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Cattle roaming on the road are becoming the cause of accidents
नैनीताल। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी शहर व आसपास की सड़कों से प्रशासन आवारा मवेशी को नहीं हटा पाया है। सोमवार को भी हल्द्वानी मार्ग पर आवारा मवेशियों के टहलने से यातायात प्रभावित रहा। वहीं रात को सड़क पर घूमते आवारा मवेशी लोगों के लिए खतरा बन रहे हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने सड़कों पर घूम रहे मवेशियों को गोशालाओं तक पहुंचाने के साथ ही मवेशियों में लगे टैग के नंबरों से उनके स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी। इसके बाद भी लगातार सड़कों पर मवेशी घूमते नजर आ रहे हैं। जिससे कई बार यातायात बाधित हो रहा है। सोमवार को भी नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र व नैनीताल हल्द्वानी रोड पर दर्जरों मवेशी सड़कों पर घूमते दिखे। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि कई आवारा मवेशियों को शहर से बाहर भेज दिया गया था। यदि कोई आवारा मवेशी नैनीताल में दिखाई दे रहें हैं तो उसे भी शहर से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed