{"_id":"70d46d4a15f6393fdd5935d2fb6a4f29","slug":"castration-of-stray-dogs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बधियाकरण को अब तक पकड़े 50 कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बधियाकरण को अब तक पकड़े 50 कुत्ते
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Wed, 21 Jan 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद से शहर के आवारा कुत्तों के बधियाकरण के लिए पालिका प्रशासन कमर कस रखी है। आवारा कुत्तों को पकड़कर पाइंस में बनाए गए डॉग शेल्टर में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
पालिका ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि शेल्टर में कुत्तों के लिए 60 केबिन बनाए जा रहे हैं। अभी तक 24 केबिन तैयार किए जा चुके हैं और 50 कुत्ते पकड़ लिए गए हैं। कुत्तों का बधियाकरण करने आए पंतनगर के डा. इमरान ने बताया कि कुत्तों को पकड़ने के लिए एक टीम बनी है।
विज्ञापन
पालिका के वरिष्ठ नगर शिक्षा अधिकारी ने निश्चेतन समेत सभी तरह के रिस्क के लिए लिखित पत्र बधियाकरण को आई टीम को दे दिया है। ब्यूरो