फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case registered for running hotel in residential building

Nainital News: आवासीय भवन में होटल चलाने पर मुकदमा दर्ज

Wed, 10 Jan 2024 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 10 Jan 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Case registered for running hotel in residential building
भीमताल (नैनीताल)। नगर के तल्लीताल मार्ग पर पशु चिकित्सालय के पास स्थित आवासीय भवन को होटल के रूप में संचालन करने पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने पशु चिकित्सालय के पास सड़क किनारे स्थित एक होटल का निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों की ओर से होटल संचालक से नक्शा मांगा तो आवासीय नक्शा दिखाया गया। साथ ही होटल का नक्शा नहीं होने की बात कही गई। विभागीय अधिकारियों ने आवासीय भवन में अवैध रूप से होटल का संचालन मिलने पर होटल संचालकों विशाल अग्रवाल और परमजीत सिंह के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के साथ मुकदमा दर्ज किया है। प्राधिकरण के जेई आरएल भारती ने बताया कि होटल संचालक की शिकायत सीएम पोर्टल पर दर्ज की गई थी। मंगलवार को नक्शे की जांच करने पर आवासीय भवन को मून लाइट होटल के रूप में चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed