फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case registered against three friends in case of death of LLB student in haldwani

Haldwani Murder Case: दोस्तों ने किया 'दोस्ती' का कत्ल, एलएलबी छात्र की मौत के मामले में तीन पर केस दर्ज

Fri, 10 Nov 2023 10:19 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 10 Nov 2023 10:19 AM IST
सार

पार्थ की मौत (Haldwani Murder Case) के मामले में पुलिस ने मृतक के तीन दोस्त सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू, मयंक कन्याल और कमल रावत के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Case registered against three friends in case of death of LLB student in haldwani
एलएलबी छात्र पार्थ की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एलएलबी छात्र पार्थ की मौत (Haldwani Murder Case) के मामले में पुलिस ने तीन दोस्तों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटना की जांच में सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस जल्द ही हत्या का खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन


पार्थ की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के तीन दोस्त सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू, मयंक कन्याल और कमल रावत के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पार्थ के पिता राजेंद्र सिंह सामंत ने मुखानी पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी पत्नी गीता ने एक नवंबर की दोपहर फोन पर पार्थ के बेहोश होने की सूचना दी थी। कहा पार्थ की हालत बहुत खराब लग रही है और उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाने की बात कही। राजेंद्र सिंह के मुताबिक जब तक वह हल्द्वानी पहुंचे तब तक उनके बेटे पार्थ का शव मोर्चरी में शिफ्ट हो चुका था। कहा कि 31 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे पार्थ फोन ठीक कराने की बात कहकर घर से कार लेकर निकला था।
विज्ञापन


काफी देर तक तक घर न लौटने पर कॉल से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हुई। इस पर पत्नी ने पार्थ के कॉलेज की मित्र से संपर्क किया। मित्र ने भी भी कोशिश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अगले दिन पार्थ का शव अपनी कार में आरके टेंट हाउस रोड पर मिला था। राजेंद्र का कहना है कि पार्थ की नाक, होट, चेहरे व गर्दन के आसपास चोट के  निशान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एलएलबी छात्र: मारकर कार में रखा या कार में ही मारा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में घटना की सच्चाई आई सामने


परिजनों के मुताबिक 31 अक्तूबर की रात पार्थ अपने दोस्त भूमिया विहार निवासी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू, आरके टेंट हाउस रोड निवासी मयंक कन्याल और धान मिल निवासी कमल रावत के साथ था। पार्थ के पिता ने तीनों दोस्त पर पार्थ की हत्या करने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद तीनों युवकों से पूछताछ कर दी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। जल्दी ही पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed