{"_id":"5fa9adcd8ebc3e9b8c5d7b6b","slug":"case-of-molestation-against-neighbor-molestation-of-woman-and-her-daughters-haldwani-news-hld4036052186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा, महिला और उसकी बेटियों के साथ छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा, महिला और उसकी बेटियों के साथ छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पड़ोसी के खिलाफ छेड़खानी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पड़ोसी महिला और उसकी बेटियों को अपने घर रात में बुलाने के लिए दबाव बना रहा था।
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसका पड़ोसी शिवकुश सक्सेना 2017 से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। विवाद होने पर दबाव डालकर वह समझौता करा लेता है। धमकी देता है कि उसका भाई न्यायालय में तैनात है। अपने भाई रौब दिखाकर वह महिला और उसकी बेटियों के साथ छेड़छाड़ करता है। 22 सितंबर को पति के सामने ही उसने महिला और उसकी बेटियों को रात में घर आने के लिए बुरी नियत से बुलाया।
महिला के विरोध करने पर वह गालीगलौज करने लगा। इस मामले में शिकायत करने पर मंडी चौकी पुुलिस ने सुनवाई नहीं की। उल्टे उसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आशंका है कि पड़ोसी उसके और बेटियों के साथ कोई संगीन वारदात कर सकता है। पुलिस ने इस मामले में धारा 354,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि इस मामले में महिला के खिलाफ मुकदमा पहले से दर्ज हैं। पुुलिस दोनों मुकदमों की विवेचना कर रही है।