फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case of extortion of 20 lakhs on journalist and his wife

Nainital News: कथित पत्रकार उसकी पत्नी पर 20 लाख की रंगदारी मांगने का केस

Sun, 11 Jun 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 11 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Case of extortion of 20 lakhs on journalist and his wife
हल्द्वानी। पत्रकार बताकर रंगदारी मांगने वाले पति-पत्नी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सेवानिवृत्त अवर अभियंता ने आईजी कुमाऊं से शिकायत की थी। आईजी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

धान मिल ओम विहार हल्द्वानी निवासी सेवानिवृत्त अवर अभियंता मोहन लाल आर्य ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वर्ष 2021 में उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। आरोप लगाया कि खुद को पत्रकार बताने वाले प्रशांत श्रोतिय और उसकी पत्नी यशोदा आर्या उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर रंगदारी मांग रहे हैं। कहना है कि वर्ष 2019 में दोनों ने कई मुद्दों पर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया था और तब से ब्लैकमेल कर उनसे रंगदारी वसूलने लगे। सामाजिक प्रतिष्ठा को देखते हुए उन्होंने कई बार आरोपियों की डिमांड भी पूरी की। सेवानिवृत्ति के बाद भी आरोपियों की ओर से रंगदारी मांगने का सिलसिला जारी रहा। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर कई झूठी पोस्ट कर उनकी छवि को खराब किया। कहा कि आरोपियों की ओर से उन्हें जान से मारने की लगातार धमकी दी जा रही है। इस संबंध में वह कई बार पुलिस से शिकायत भी कर चुका है। कहा कि अब आरोपियों ने उनसे 20 लाख रुपये की डिमांड की है। इससे वह और उनका परिवार मानसिक रूप से परेशान है। कई बार पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत का संज्ञान लेते हुए आईजी डाॅ. नीलेश आनंद भरणे ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed