फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case of beating of mining businessman and his family members in khatima

Uttarakhand: अपहरण, लूटपाट और अस्पताल तक पीछा करते आरोपी, पुलिस के सामने भी दी धमकी; जानें मामला

Mon, 10 Nov 2025 10:43 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 10 Nov 2025 10:43 AM IST
सार

खटीमा में खनन कारोबारी के परिवार पर हमला हुआ, जिसमें आरोपियों ने धीरज, प्रियांशु और कमल का अपहरण कर लिया और उनका सामान लूट लिया। हरिश्चंद्र नामक एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां 10-15 युवकों ने पुलिस की मौजूदगी में भी उन्हें धमकाया। 

विज्ञापन
Case of beating of mining businessman and his family members in khatima
खनन कारोबारी का क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खटीमा में खनन कारोबारी के परिवार के साथ रोडरेज के दौरान आरोपियों ने धीरज, प्रियांशु और कमल का अपहरण कर लिया। सफारी में रखा सामान लूट लिया। ममता बृजवासी ने बताया कि आरोपी पति की चेन, पर्स और मोबाइल भी ले गए। किसी तरह हरिश्चंद्र को स्वास्तिक अस्पताल खटीमा ले जाया गया। वहां भी 10-15 युवक आ धमके। पुलिस के सामने ही वे धमकाने लगे। फिर एंबुलेंस में खटीमा से हरिशचंद्र को रविवार तड़के एसटीएच लाया गया।

विज्ञापन


इसी बीच हल्द्वानी से उनका बेटा युवराज बृजवासी, दूसरा वाहन लेकर खटीमा गया। घायल अवस्था में छोड़े गए धीरज, प्रियांशु और कमल को लेकर आया। निजी अस्पताल में उनका इलाज हुआ। खटीमा कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया कि वह खटीमा में नहीं हैं। मामले की जानकारी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस फोन कर हमें धमका रही
युवराज बृजवासी ने बताया कि खटीमा में बीच सड़क हुई घटना में उनके पिता हरिशचंद्र बृजवासी को पीटा गया जिसमें उनके सिर में 12 टांके आए और चार पसलियां भी टूटीं हैं। दोस्तों का अपहरण कर इतना पीटा कि सबके चेहरे सूज गए। पुलिस ने आरोपियों की ही मदद की। अब खटीमा से पुलिस फोन कर हमें धमका रही है। एफआईआर की बात मैंने कही तो सोमवार को बुला रहे हैं। अब उन्हें खटीमा पुलिस पर भरोसा नहीं है। वाहन में मौजूद चार ट्रकों की आरसी, स्कूटी बाइक की आरसी, डीएल आदि दस्तावेज गायब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed