Nainital: आखिर घटना के दो दिन बाद रेंजर ने सौंपी तहरीर, तमंचे के बल पर वन कर्मियों से मारपीट का मामला
तराई केंद्रीय वन प्रभाग के बरहैनी रेंज में दो दिन पहले तमंचे के बल पर लकड़ी तस्करों की ओर से वन कर्मियों के साथ की गई मारपीट के मामले में बुधवार को रेंजर की ओर से कालाढूंगी थाने में नामजद तहरीर दी गई।
विस्तार
तराई केंद्रीय वन प्रभाग के बरहैनी रेंज में दो दिन पहले तमंचे के बल पर लकड़ी तस्करों की ओर से वन कर्मियों के साथ की गई मारपीट के मामले में बुधवार को रेंजर की ओर से कालाढूंगी थाने में नामजद तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जिन वन कर्मियों के साथ मारपीट हुई उन्होंने डर और दहशत की वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
यहां मुमताज अपनी कार से पहुंच गया। मुमताज ने वन दरोगा बोरा और रणजीत की बाइक में टक्कर मार दी। रेंजर ने बताया कि मुमताज कार से तमंचा लहराते हुए बाहर निकला और वन कर्मियों के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मुमताज के साथी सोमपाल निवासी हरिपुरा जबरान, यासीन उर्फ पप्पी और अकरम ने भी वन कर्मियों के साथ मारपीट की। एसओ भगवान महर ने बताया कि घटना के दो दिन बाद तहरीर मिली है। मामले की जांच की जांच की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।