{"_id":"6872c56582aa455de608e52f","slug":"case-filed-against-two-in-assault-case-ramnagar-news-c-239-1-ntl1004-107962-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मारपीट के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मारपीट के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा
Sun, 13 Jul 2025 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में मारपीट कर जाति सूचक शब्द प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की है। हल्दुआ निवासी मंगल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम पीरूमदारा निवासी रघुवीर सिंह व उसके पिता इंद्रजीत सिंह ने पीरूमदारा में उसे रोककर बिना बात के गाली गलौज कर जाति सूचक शब्द कहे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन