फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case filed against three brothers in land fraud case

Nainital News: तीन भाइयों से जमीन संबंधी धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three brothers in land fraud case
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड निवासी तीन भाइयों से जमीन के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में कमिश्नर के आदेश पर मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कालाढूंगी रोड निवासी मुकेश गुप्ता, संदीप गुप्ता और बिन्देश गुप्ता सगे भाई हैं। सभी भाइयों ने कमिश्नर को दिए शिकायती पत्र में कहा कि दमुवाढूंगा निवासी व्यक्ति के कहने पर उन्होंने मुखानी क्षेत्र स्थित रौतेला कॉलोनी में 13020 वर्गफुट जमीन खरीदी। उन्होंने भू स्वामी अमित जोशी को जमीन के पैसे भी दे दिए। उस समय जमीन का कुछ ही हिस्सा बैनामा किया गया। शेष जमीन का बैनामा कराने को कहा तो भू स्वामी की ओर से 92 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। तीनों भाइयों के शिकायती पत्र पर कमिश्नर ने कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed