{"_id":"65946e2430def6b01c014faa","slug":"case-filed-against-six-after-fight-between-two-parties-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-2312-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दो पक्षों में मारपीट के बाद छह पर नामजद मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दो पक्षों में मारपीट के बाद छह पर नामजद मुकदमा
Wed, 03 Jan 2024 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। तल्ला रामगढ़ में 31 दिसंबर की रात कुछ युवकों में मारपीट हो गई थी। मारपीट में एक युवक चाकू लगने से घायल हुआ था। मंगलवार को दोनों पक्षों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार प्रथम पक्ष के अमन सिंह बिष्ट निवासी नथुवाखान ने तहरीर देकर बताया कि 31 दिसंबर को उसका भाई विक्रम सिंह तल्ला रामगढ़ गया था जहां कार्तिक, सूरज नेगी और अन्य ने उसके साथ गालीगलौज, मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उसके भाई पर चाकू से हमला भी कर दिया। एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ उपाध्यक्ष अमन की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। इधर, अमन ने आरोप लगाया कि पुलिस एक विधायक के दबाव में काम कर रही है। तहरीर में दर्ज बड़ी धाराएं मुकदमें में नहीं जोड़ी गई हैं। वहीं दूसरे पक्ष के मोहित नेगी ने भी पप्पू सिंह, दिनेश सिंह, विक्रम सिंह और अन्य के खिलाफ मारपीट, गालीगलौच करने की तहरीर सौंपी है। पुलिस ने 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम पक्ष की तहरीर पर धारा 324 और द्वितीय पक्ष की तहरीर पर धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।