फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case filed against restaurant owner over taxi driver's death

Nainital News: टैक्सी चालक की मौत पर रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Case filed against restaurant owner over taxi driver's death
भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम स्थित किरौला रेस्टोरेंट में शुक्रवार देर टैक्सी चालक आनंद सिंह शाही की मौत मामले में रविवार को मृतक के भाई घनश्माम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक रमेश किरौला के खिलाफ धारा 105 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि शुक्रवार की रात किरौला रेस्टोरेंट में आनंद सिंह ठहरा हुआ था। आनंद के साथ रेस्टोरेंट स्वामी रमेश किरौला समेत चार अन्य लोग मौजूद थे। रेस्टोरेंट स्वामी की ओर से पुलिस को बताया गया था आनंद उनकी लाइसेंसी बंदूक मांग रहा था। बंदूक नहीं देने के दौरान अचानक छीनाझपटी में गोली लगने से आनंद की मौत हो गई। आनंद के परिजनों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया गया था। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रेस्टोरेंट स्वामी रमेश किरौला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed