फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case against unknown in case of dead body found in forest

जंगल में शव मिलने के मामले में अज्ञात पर केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Case against unknown in case of dead body found in forest
रामनगर सीओ बलजीत सिंह भाकुनी से मिलते परिजन। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। ढेला के जंगल में शव मिलने के मामले में पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन और स्थानीय लोगों ने सीओ से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

ढेला रेंज के जंगल में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मुस्तकीम (42) का शव मिला था। शुक्रवार को मुस्तकीम के छोटे भाई मो. मुरसलीन और स्थानीय लोग कोतवाली में सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह से मिले। मुरसलीन ने बताया कि उसके बडे़ भाई मुस्तकीम को कई दिनों से धमकी भरे फोन आ रहे थे। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या करने का शक जताया। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मुस्तकीम को बाघ ने मारा है या उसकी हत्या की है, इसकी जांच की जा रही है। सीओ से मिलने वालों में जकरिया मस्जिद के सदर हाजी सुलेमान, सभासद मोहम्मद मुजाहिद सिद्दीकी, कांग्रेस नेता ताइफ़ खान, सोहराब सैफी, शिल्पेंद्र बंसल, जावेद खान, भाजपा नेता नदीम अख्तर, मोहम्मद मुस्तकीम, सभासद गुलाम सादिक, शोएब कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed