फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Career Fest: Students get better options

कॅरिअर फेस्ट : छात्रों को मिले बेहतर विकल्प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Career Fest: Students get better options
फोटो
विज्ञापन

एंजिल्स एकेडमी स्कूल में कॅरिअर फेस्ट का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। एंजिल्स एकेडमी स्कूल बहादराबाद में शनिवार को कक्षा 11 और 12 विद्यार्थियों के कॅरिअर फेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप सही कॅरिअर चुनने, उच्च शिक्षा के बेहतर विकल्पों तथा देश-विदेश में उपलब्ध शैक्षणिक और रोजगार के अवसरों से परिचित कराना था। प्रधानाचार्या रश्मि चौहान ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सही लक्ष्य का निर्धारण और निरंतर मेहनत बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को अपनी रुचि और प्रतिभा को पहचानकर आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए । उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कुछ विशेष करने की क्षमता होती है , बस आवश्यकता है उसे सही मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करने की। विद्यालय का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी एक सफल, आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर देश और समाज के विकास में योगदान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रशासनिक प्रमुख विश्वेन्दु सिंह चौहान ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल अच्छी शिक्षा प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार सही कॅरिअर का चुनाव करना भी बेहद आवश्यक है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक पुष्पेंद्र सिंह चौहान, उप प्रधानाचार्य बी.पी. उपाध्याय, पूनम चौहान, भंवर राठौर, सरदार भगवान सिंह, ऋतु शर्मा, चंद्रिका चौहान, अनीता चौहान, प्रशांत जायसवाल, आलोक भूषण, दीपिका कुकरेती, विंध्या शर्मा, अपूर्वा जुनेजा, राजीव कुमार, प्रीति, सुदेश वर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed