{"_id":"6a7b6d58eedc2255a20da704","slug":"car-traveling-from-haldwani-to-nainital-falls-into-a-gorge-four-injured-nainital-news-c-238-1-shld1020-129270-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हल्द्वानी से नैनीताल आ रही कार खाई में गिरी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हल्द्वानी से नैनीताल आ रही कार खाई में गिरी, चार घायल
Wed, 12 Aug 2026 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही कार मंगलवार को ताकुला पुरानी चुंगी के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पिथौरागढ़ निवासी नवीन चंद्र भट्ट (28), कैलाश चंद्र भट्ट (66), देवीदत्त भट्ट (63) और टिहरी गढ़वाल निवासी नितेश (23) अपने कोर्ट के काम से कार से नैनीताल आ रहे थे। चालक नवीन चंद्र के अनुसार, ताकुला पुरानी चुंगी के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। स्थानीय निवासी बसंत मेहरा ने कार को खाई में गिरते देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। तल्लीताल कोतवाली से एएसआई सुनील कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सभी घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि उपचार के बाद चारों को छुट्टी दे दी गई है।
-- -
हल्द्वानी रोड पर टूटी हुई रैलिंग को ठीक करने की मांग
नैनीताल। नैनीताल-काठगोदाम रोड पर कई जगह टूटी सुरक्षा दीवार और गायब पैरापिट दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे हैं। सड़क के बेहद संवेदनशील मोड़ पर सुरक्षा इंतजाम ध्वस्त होने से हर गुजरते वाहन पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को ताकुला क्षेत्र में कार गिरने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला जाेशी, हिमांशु पांडे समेत अन्य लोगों का कहना है कि दुर्घटना संभावित इलाके में क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार और टूटे पैरापिट की मरम्मत नहीं होने से हादसा का खतरा बना रहता है। रात के समय और बरसात में यहां से गुजरना अधिक जोखिम भरा हो गया है।
बीते दिनों तीन पुल मोड़ क्षेत्र में देर रात एक बाइक व एक स्कूटी भी गिरी थी। मंगलवार को हुए हादसे में भी पैरापिट टूट गया है। इससे पूर्व ही इसी क्षेत्र में रात को पर्यटकों के वाहन गिरने से पैरापिट टूटे थे जो अभी तक नहीं लग पाए हैं। लोगों ने एनएचएआई से क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार और पैरापिट की तत्काल मरम्मत कर मजबूत बैरियर लगाने की मांग की।
--
मोड़ पर सुरक्षा के मद्देनजर जल्द ही पैरापिट लगाए जाएंगे और आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाएगा ताकि सड़क पर आवागमन सुरक्षित हो सके।
- प्रमोद सुयाल,सहायक अभियंता,एनएचएआई