{"_id":"65f0009cb0e8edbd8302729d","slug":"car-runs-on-footpath-coconut-seller-injured-haldwani-news-c-8-1-hld1023-324086-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: फुटपाथ पर चढ़ी कार , नारियल विक्रेता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: फुटपाथ पर चढ़ी कार , नारियल विक्रेता घायल
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। जिससे नारियल विक्रेता घायल हो गया। विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले ली है।
नैनीताल रोड स्थित छन्नाकोठी निवासी रेनू ने बताया कि उनके पति सुरेश नारियल पानी बेचते हैं। सोमवार सुबह पिथौरागढ़ नंबर की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई और ठेले में जोरदार टक्कर मार दी जिससे सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद पास में लगे विद्युत पोल से टकराकर कार रुक गई। पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। कार को हटाने के दौरान नैनीताल रोड पर जाम लग गया। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि भोटिया पड़ाव चौकी में कार खड़ा दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।