फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car rammed into truck, youth died

Nainital News: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, युवक की मौत

Sat, 15 Apr 2023 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 15 Apr 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Car rammed into truck, youth died
रामनगर में हाईवे पर हुईं कारों में भिड़ंत। संवाद
कालाढूंगी (नैनीताल)। बाजपुर मार्ग पर नयागांव तिराहे के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

एसओ नंदन रावत ने बताया कि नयागांव तिराहे पर वन विभाग के बैरियर पर वन निगम से लकड़ी लेकर जा रहा ट्रक रवन्ना चेक करने के लिए सड़क किनारे खड़ा था। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार यूपी 14 सीडी 0888 ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार विक्रांत सूरी (41) निवासी करनाल हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुरेश अरोड़ा (50) निवासी आवास विकास काशीपुर और गगनदीप (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। विक्रांत सूरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed