फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car hits bike, worker killed, colleague injured in ramnagar

Road Accident: कार ने बाइक को मारी टक्कर, कर्मी की मौत, साथी घायल

Wed, 04 Mar 2026 10:17 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 04 Mar 2026 10:17 AM IST
सार

पीरूमदारा-काशीपुर मार्ग पर नई बस्ती के पास कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Car hits bike, worker killed, colleague injured in ramnagar
दुर्घटना।

विस्तार

पीरूमदारा से काशीपुर जा रहे बाइक सवारों को नई बस्ती के पास एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रामनगर के संयुक्त अस्पताल में चिकित्सकों ने भवानीपुर निवासी सोहन लाल को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

भवानीपुर निवासी सोहन लाल (61) पुत्र बनारसी लाल काशीपुर की एक निजी कंपनी में चालक थे। मंगलवार को वह थारी निवासी मलकीत सिंह के साथ बाइक से ड्यूटी पर काशीपुर जा रहे थे। इस दौरान नई बस्ती के पास एक कार चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक में सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद सोहन लाल को मृत घोषित कर दिया जबकि मलकीत को हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed