{"_id":"6707241cf5a2ebf00f0016ad","slug":"car-hits-bike-couple-including-three-injured-haldwani-news-c-305-1-cga1001-100483-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती समेत तीन घायल
Thu, 10 Oct 2024 06:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
चोरगलिया (नैनीताल)। एमबीआर गेट चोरगलिया के पास बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गया। दोनों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार जमील अहमद निवासी वार्ड नंबर 2 इस्लामनगर (सितारगंज) बुधवार को बाइक (यूए 06 सी 6864) से पत्नी लईकन के साथ चोरगलिया की ओर जंगल से लकड़ी बीनने आए थे। लकड़ी बीनने के बाद उसे बाइक पर बांध रहे थे कि तभी पीछे से आई एक कार (यूके 06 एडी 1786) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ों से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपती के अलावा कार सवार गौरव बब्बर निवासी लक्की बुटीक सितारगंज भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश जोशी ने तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद