फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car fell into ditch in Baghni of Kotabagh, five tourists died

Nainital News: कोटाबाग के बाघनी में कार खाई में गिरी, पांच सैलानियों की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Car fell into ditch in Baghni of Kotabagh, five tourists died
कोटाबाग ब्लाक के बाघनी गांव के समीप हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार
नैनीताल। जिले के दूरस्थ क्षेत्र कोटाबाग ब्लॉक के देवीपुरा-सौड़ मोटर मार्ग पर कार खाई में गिर गई। हादसे में सवार पांच सैलानियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह सभी यूपी के बिलासपुर क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ और इसकी जानकारी शनिवार दोपहर बाद प्रशासन तक पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस, प्रशासन और राजस्व की टीमों ने ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से निकाला जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह बाघनी गांव के कुछ ग्रामीण नहर में पानी लगाने के लिए गधेरे में उतर रहे तभी वहां पुल से नीचे गधेेरे में ग्रामीणों को एक क्षतिग्रस्त कार नजर आई और गधेरे में कई लोग इधर-उधर पड़े थे। उन्होंने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन

सूचना पर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें क्षतिग्रस्त कार के अलावा पांच युवकों के शव मिले जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस और पटवारी को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। देर शाम घटनास्थल से एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ़ की टीम ने पांचों शव खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। उन्होंने बताया कि नदी किनारे पड़े अधिकतर क्षत विक्षत शव में मिले हैं।

बाघनी सड़क हादसे में मृतक
1- रवि प्रताप सिंह (27) बिजली फार्म, बिलासपुर, रामपुर

2- सुखमीत सिंह (27) बिजली फार्म, बिलासपुर, रामपुर

3- जगरूप सिंह (27) रतनपुर, बिलासपुर, रामपुर

4- गुरु सेवक सिंह (26) वारदारी, बिलासपुर, रामपुर

5- जगजीत सिंह (23) सिकरौरा, बिलासपुर, रामपुर



हादसा कब हुआ किसी को नहीं पता
नैनीताल। देवीपुरा-सौड़ मोटर मार्ग पर हुए हादसे में पांच पर्यटकों की मौत हो गई। लेकिन यह हादसा कब और किस समय हुआ है इसकी सही जानकारी किसी को नहीं है। डीएम वंदना का कहना है कि हादसा शुक्रवार रात का है जबकि मृतकों के परिजनों से बातचीत के बाद एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार रात का हो सकता है। बाघनी क्षेत्र दूरस्थ के साथ साथ एकांत होने के कारण हादसे की जानकारी भी कई घंटे बाद प्रशासन को मिली।


परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
नैनीताल। हादसे में मारे गए युवकों के परिजनों के मुताबिक पांचों युवक बृहस्पतिवार को बिलासपुर से घूमने के लिए नैनीताल आए थे और यहां पंगोट स्थित किसी होटल में ठहरे थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को कई बार उन्होंने इन युवकों को फोन किया लेकिन किसी का फोन नहीं लगा। इसी चिंता में परिजन शुक्रवार सुबह उनकी खोजबीन के लिए घर से निकल पड़े। लेकिन वह उन्हें कहीं नहीं मिले। शनिवार को हादसे की जानकारी मिलने के बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल था।
फोटो 25एनटीएल 05 पी व 06 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed