{"_id":"5d9a4f918ebc3e01665e5287","slug":"car-fell-into-a-ditch-near-darmoli-two-killed-three-injured-bhimtal-news-hld3594745118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरमोली के पास कार खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरमोली के पास कार खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
रामगढ़ के दरमोली में खाई में गिरी कार। अमर उजाला
- फोटो : BHIMTAL
मुक्तेश्वर/पहाड़पानी (नैनीताल)। धारी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पट्टी गहना के दरमोली के पास रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वैगनार कार (यूए 04बी-0623) अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में जा गिरा। इससे एक महिला और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पद्मपुरी भेजा गया, जहां प्राथमिक इलाज करने के बाद तीनों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। यह सभी लोग दरमोली में नामकरण संस्कार में जा रहे थे।
राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह देवलिया उर्फ सोनू (30) पुत्र आन सिंह निवासी अनोठी रामगढ़ ब्लॉक अपनी कार से अल्मोड़ा की सीमा से सटे दरमोली इलाके में एक नामकरण संस्कार में शामिल हो जा रहा था। इस दौरान उसे रामगढ़ ब्लॉक के पोखरी बाजार में कांति देवी (65) पत्नी मनोरथ निवासी पंगराडी, लक्ष्मण सिंह देवलिया (40) पुत्र नाथू सिंह निवासी अनोठी, दीपक पांडे (30) पुत्र पीतांबर पांडे निवासी भदोठी और गोपाल दत्त (35) पुत्र भुवन चंद्र निवासी घोडाकोट अल्मोड़ा मिले। इन लोगों को भी नामकरण संस्कार में जाना था, इस कारण यह सभी उसकी कार में सवार हो गए।
पोखरी बाजार से करीब एक-डेढ़ किमी आगे बढ़े ही थे कि कार खाई में गिर गई। कार को खाई में गिरता देख स्थानीय लोगों ने राजस्व पुलिस को सूचना दी और खाई में उतरकर कार में सवार घायलों को बाहर निकालने में मदद की, लेकिन कार में सवार कांति देवी और महेंद्र सिंह देवलिया उर्फ सोनू की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि लक्ष्मण सिंह देवलिया, दीपक पांडे और गोपाल दत्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पद्मपुरी भेजा गया। डॉ.दीपक शर्मा ने बताया कि तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया गया। विधायक राम सिंह कैड़ा, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह नयाल, सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह ने मृतकों और घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन
============
दीपक को किया रेफर, लक्ष्मण भर्ती
हल्द्वानी। कार दुर्घटना में घायल हुए लक्ष्मण सिंह को कृष्णा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है। लक्ष्मण सिंह के सिर और चेहरे पर चोट है, जबकि गोपाल दत्त के चेहरे, सीने और कमर में चोट थी। प्राथमिक इलाज के बाद गोपाल दत्त अस्पताल से चले गए। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरभजन सिंह ने बताया कि गोपाल दत्त से भर्ती होने के लिए कहा गया था, मगर उन्होंने मना कर दिया था। बताया कि दीपक के सिर और रीढ़ की हड्डी में चोट थी। साथ कमर से नीचे का हिस्सा काम नहीं कर रहा था। अस्पताल में न्यूरो सर्जन के अवकाश पर होने के कारण उन्हें रेफर किया गया।
=============
फिर काम नहीं आए सरकारी अस्पताल
हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े सुशीला तिवारी अस्पताल में न्यूरोसर्जन और न्यूरो फिजीशियन तक नहीं है। सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले मरीजों को अगर एसटीएच लाया जाता है और न्यूरो संबंधी दिक्कत होती है तो रेफर कर दिया जाता है। दूसरी ओर बेस अस्पताल में भी न्यूरो सर्जन और न्यूरो फिजीशियन नहीं है। खास बात यह है कि दोनों ही अस्पतालों में कार्डियोलाजिस्ट तक नहीं है। सुशीला तिवारी अस्पताल में कोई सुपर स्पेशलिस्ट डाक्टर नहीं है। कार दुर्घटना में घायल मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया था। सरकारी अस्पतालों में सुविधा न होने के कारण घायल निजी अस्पताल में गए।
=============
घायलों को विधायक ने अस्पताल में कराया भर्ती
भीमताल (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के दरमोली के पास हुए हादसे के घायल लक्ष्मण सिंह, दीपक पांडे और गोपाल दत्त को विधायक राम सिंह कैड़ा ने कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया। विधायक ने डॉक्टर से घायलों को बेहतर उपचार देने को कहा। विधायक ने डीएम सविन बंसल से मृतक कांति देवी और महेंद्र सिंह देवलिया के परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

रामगढ़ के दरमोली में सड़क हादसे में मृत महिला कांति देवी की फाइल फोटो। अमर उजाला- फोटो : BHIMTAL

रामगढ़ के दरमोली में सड़क हादसे में मृत चालक महेंद्र सिंह देवलिया। अमर उजाला- फोटो : BHIMTAL