{"_id":"57950b804f1c1b2d32c4b9df","slug":"car-falls-into-river-killing-two-young-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार नदी में गिरी, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार नदी में गिरी, दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो,गरमपानी (नैनीताल)
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौपड़ा के पास आई-20 कार के खाई में गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। खाई में गिरने के बाद कार के परखचे उड़ गए। दोनों युवक अल्मोड़ा स्थित कारखाना बाजार के व्यवसायी थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है।
रविवार की शाम शाहनवाज (30) पुत्र मोहम्मद मसूद निवासी शैले होटल अल्मोड़ा और नदीम शम्सी (29) पुत्र नईम शम्सी निवासी निकट जीआईसी अल्मोड़ा आई-20 कार (यूके01बी-1615) से रविवार को अल्मोड़ा से चौपड़ा की ओर घूमने निकले थे। बताया जाता है कि शाम करीब छह बजे चौपड़ा के पास कार असंतुलित होकर तीन सौ मीटर नीचे कोसी नदी में जा गिरी।
हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। खैरना चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह नेगी भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी। दोनों युवकों की मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों के शव खाई से बाहर निकालकर सीएचसी खैरना पहुंचाए।
विज्ञापन
पंचनामे के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया। नदीम शम्सी की कारखाना बाजार में चश्मे की दुकान और शाहनवाज की लोहे के शेर के पास मोबाइल की दुकान है।