{"_id":"64d92ff769f2d2ec4b0eac97","slug":"car-crashed-into-drain-one-injured-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-602-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नाले में डाली कार दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नाले में डाली कार दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल
Mon, 14 Aug 2023 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
रामनगर के बैलगढ़ से कार से घायल को निकालते फायर कर्मी।
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर बैलगढ़ रपटे से कार सवार ने कार नाले में डाल दी। दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शनिवार रात कार सवारों ने बैलगढ़ रपटे से नाले में कार डाल दी जो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कारसवार मुरादाबाद निवासी सिद्धांत अग्रवाल व साहिल अग्रवाल थे। हादसे में कार चालक सिद्धांत अग्रवाल घायल हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दोनों गंतव्य को चले गए।
15 फीट खाई में गिरी कार, पांच घायल
कालाढूंगी। नैनीताल से मुरादाबाद लौट रहे एक दंपती की कार घटगढ़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क से 15 फीट नीचे गड्ढे में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के मसवासी निवासी शकील अहमद (50) पत्नी शबनम, बेटे सोहेल और दो बेटियों इरम व अनम के साथ कार से घर लौट रहे थे। कालाढूंगी- नैनीताल रोड पर घटगढ़ स्थित बार के पास उनकी कार सड़क से अनियंत्रित होकर 15 फीट खाई में गिर गई। होटल व्यवसायी शिवम कपिल, योगेश बिष्ट, कृपाल बिष्ट ने अपने सहयोगियों के साथ खाई में उतरकर पांचों घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस 108 की मदद से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घर को रवाना गए।