{"_id":"6a233a0aebe6184a9c002e16","slug":"car-collides-with-another-car-chaos-ensues-nainital-news-c-238-1-shld1020-126737-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कार ने कार को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कार ने कार को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी
Sat, 06 Jun 2026 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। लखनऊ निवासी संजय सिंह चौहान नैनीताल भ्रमण पर थे। उनकी कार पुराना घोड़ा स्टैंड से मॉलरोड की ओर जा रही थी। एसबीआई के पास ब्रेक न लगने से कार आगे चल रही गाड़ी से टकरा गई। हादसे में कार के एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल होने से बच गए। हादसे के बाद सड़क पर भीड़ जमा हो गई जिससे यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटाया और यातायात व्यवस्था बहाल की। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है और शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन