फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car collapses near Birla Chungi, injures six

बिड़ला चुंगी के पास कार खाई में गिरी, छह घायल

Thu, 06 Apr 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।  
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।   Updated Thu, 06 Apr 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
Car collapses near Birla Chungi, injures six
घायल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


यहां स्थित बिड़ला रोड में चुंगी के समीप सैलानियों की फार्चूनर कार अनियंत्रित होकर लगभग पचास फिट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया है। सभी घायल साहिबाबाद यूपी के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर दो राजेंद्र नगर साहिबाबाद यूपी निवासी प्रतिभा सिंह  (40) पत्नी संदीप सिंह, सुनीता मलिक (42) पत्नी मुकेश मलिक, संदीप सिंह  (43), तनिषा तरार (42) पत्नी अनुराग तरार, मुकेश मलिक (44) और अनुराग तरार (44) अपने बच्चों के एडमिशन के लिए यहां बिड़ला विद्या मंदिर आए थे। बताया जाता है कि स्कूल से वापस लौटते वक्त बिड़ला चुंगी के समीप तीव्र ढलान में उनकी कार संख्या यूपी-14-डीएल-0015 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के क्षेत्रों के लोग पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी और स्वयं राहत और बचाव कार्य शुरू किया। किसी तरह स्थानीय लोगों ने कार में मौजूद सभी घायलों को बाहर निकालकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी घायल बीडी पांडे अस्पताल में ही भर्ती थे। राहत और बचाव कार्य करने वालों में नगर पालिका के पूर्व सभासद दीपक कुमार भोलू, पूर्व सभासद कृपाल सिंह, दरबान सिंह, गोपाल बिष्ट, मीना, विक्की, समीर खान, संजय जोशी आदि थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed