फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car burns to ashes, three people including a bank clerk narrowly escape

Nainital News: धू-धू कर जली कार, बाल-बाल बचे बैंक क्लर्क समेत तीन लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Car burns to ashes, three people including a bank clerk narrowly escape
हल्द्वानी। गौलापार स्टेडियम के पास चलती कार में आग लग गई। हादसे में कार चला रहे क्लर्क समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए। दमकल विभाग ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। वाहन मालिक कार में आई खराबी को किच्छा से दुरुस्त करवाकर घर लौट रहे थे। हादसे के चलते बाईपास मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

काठगोदाम निवासी त्रिभुवन पंत हल्द्वानी में सरकारी बैंक में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। उन्होंने अपनी वरना कार को मरम्मत के लिए किच्छा स्थित एजेंसी में भेजा था। वह बताते हैं कि कार के इंजन में आवाज थी। सोमवार को वह कार लेने अपने दो दोस्तों के साथ किच्छा गए। शाम को कार से लौटने के दौरान स्टेडियम के पास पहुंचते ही गाड़ी में कुछ फॉल्ट का अंदेशा हुआ। उन्होंने तुरंत कार रोकी और दोस्तों के साथ नीचे उतर गए। उतरते ही कार से आग की लपटें उठने लगीं। सूचना पर काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा टीम के साथ पहुंचे और यातायात को रोक दिया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं है। एफएसओ मिंदर पाल सिंह ने बताया कि आधे घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed