फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Capt Hari Singh topped apple

कैप्टन हर सिंह का सेब अव्वल

Fri, 12 Aug 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुक्तेश्वर(नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो, मुक्तेश्वर(नैनीताल)। Updated Fri, 12 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Capt Hari Singh topped apple
एप्पल डे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
मुक्तेश्वर स्थित केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान में बृहस्पतिवार को एप्पल डे (सेब दिवस) मनाया गया। बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के किसानों ने प्रदर्शनी में हिस्सा लिया और अपने बगीचे में उगाए गए सेबों की अलग-अलग प्रजातियों का प्रदर्शन किया।

निर्णायकों ने धारी ब्लॉक के सुनकिया गांव निवासी कैप्टन हर सिंह के सेब को प्रथम, सूपी के सुरेंद्र सिंह के सेब को द्वितीय और रामगढ़ के जसराम देवल के सेब को तृतीय पुरस्कार दिया। प्रदर्शनी के दौरान किसानों ने प्रेबोर्न, रेड फ्यूजी, गोल्डन, केम्स्स्पर, राएमर, विटियावारा, हरा पिछौला और फैनी समेत विभिन्न प्रजातियों के सेब प्रदर्शित किए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि खुरपका मुंह पका संस्थान के निदेशक डॉ. बी पटनायक ने सेब के न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने पर जोर दिया। केवीके ज्योलीकोट के डॉ. विजय दोहरे, उद्यान निदेशक डॉ. अजय यादव, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. रामेश्वर सिंह, नाबार्ड के डीडीएम विभोर कुमार, एनबीपीजीआर के डॉ. एसके वर्मा, आईवीआरआई के डॉ. आरके शर्मा, ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक टीएन पांडे, डॉ. अरुण किशोर, डॉ. अनिल कुमार, मुक्तेश्वर किसान प्रोड्यूसर कंपनी के देवेंद्र बिष्ट आदि ने किसानों को संबोधित करते हुए उनके सवालों का जबाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवानी संस्थान के प्रभारी परिसर डॉ. राजनारायण ने बताया कि इस बार संस्थान द्वारा उन्नत सेब प्रजाति सीआईटीएच लोध एप्पल नंबर 1 ने किसानों को अच्छा बाजार मूल्य दिलाया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed